फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Independence day

नगर कमेटी के अध्यक्ष देंगे तिरंगे को सलामी

विज्ञापन
Independence day
उपमंडल मुख्यालय के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर कमेटी के अध्यक्ष तिरंगे को सलामी देंगे। एडीसी संदेश कुमार शर्मा के आदेशानुसार ब्लॉक स्तर पर संबंधित ब्लॉक विकास समिति के अध्यक्ष झंडा फहराएंगे। बिलावर, बग्गन, लोहाई मल्हार, मांडली, डूगैन और नगरोटा ब्लॉक में ब्लॉक विकास समिति के चेयरमैन अध्यक्ष झंडा फहराएंगे, वहीं रामकोट के तहसीलदार हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में झंडे को सलामी देंगे। लोहाई मल्हार ब्लॉक के तहसीलदार गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मछैडी मे तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन


संदेश कुमार ने बताया कि हर पंचायत स्तर पर भी समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचायत के सरपंच झंडा फहराएंगे। समारोह के आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं। वहीं, जिन स्थलों पर समारोह का आयोजन किया जाएगा, उनमें नियमित बिजली और पेयजल सप्लाई बहाल करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। सभी सरकारी अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed