फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   independance day in jammu

Jammu News: जिले के सभी थानेदारों की अगले दो दिन छुट्टी रद्द

विज्ञापन
independance day in jammu
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिए गए हैं। एमए स्टेडियम में आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। स्टेडियम को चारों ओर से सील करते हुए अर्धसैनिक बलों और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने आधुनिक हथियारबंद कर्मियों को तैनात किया है। जिले के सभी थानेदारों की अगले दो दिन तक छुट्टी नहीं होगी और आपात स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा थानेदार से लेकर डीएसपी तक को अपने क्षेत्राधिकार के अधीन मौजूद रहने के लिए कहा गया है। जिले के सभी सीमांत इलाकों में बीएसएफ, सेना और पुलिस ने मिलकर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। इस घेरे को लांघ कर सीमांत इलाकों से शहर की तरफ लोगों की आवाजाही होगी। सीमांत इलाकाें से शहर को जोड़ने वाले तमाम लिंक रोड पर विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। पुलिस की तरफ से कुछ क्षेत्रों को चिह्नित करके रात के समय आने जाने वालों की जांच की जा रही है। पुलिस की तरफ से सीमांत इलाकों से शहर को आने वाले तमाम वाहनों की सुबह 4 से 7 बजे विशेष जांच शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख रणवीरेश्वर मंदिर, रघुनाथ मंदिर, बावे मंदिर, नगरोटा कोल कंडोली, महामाया मंदिर आदि की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

शहर में चप्पे चप्पे पर नजर
पुलिस की ओर से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों पर खास नजर रखी जा रही है। इन क्षेत्रों में पुलिस की स्पेशल ब्रांच और आतंकरोधी दल के जवानों को तैनात किया गया है। प्रमुख चौक चौराहों पर क्यूआरटी और बुलेट प्रूफ बंकर वाहन तैनात किए गए हैं। पुलिस ने अपने स्नाइफर डाग स्कवायड को सक्रिय कर दिया है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर जरूरी सभी बंदोबस्त किए हैं। शहरवासियों को भी चाहिए कि वह पुलिस का सहयोग करें, ताकि सुरक्षा बंदोबस्त को पुख्ता किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई
एसएसपी रेलवे मोहन लाल कैथ का कहना है कि स्टेशन पर विशेष टीमों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के भीतर गहन जांच की जा रही है। डाग स्कवायड की मदद से भी तलाशी ली जा रही है। रेल लाइन के आसपास भी गश्त बढ़ाई गई है। वहीं, पुलिस की तरफ से शहर के बस स्टैंड और एयरपोर्ट के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed