फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Increased protection of the courts

अदालतों की सुरक्षा और बढ़ाई गई

Sun, 14 Feb 2016 07:29 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
Increased protection of the courts

जम्मू के जिला और हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अदालत परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के अलावा भीड़भाड़ वाले स्थान से लोगों की संख्या कम करने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा कोर्ट परिसर में सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद कर दिया गया है, ताकि कोई सिरफिरा अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले दो आपराधिक गुटों के विवाद में कोर्ट परिसर के अंदर ही गोली चल गई थी। हालांकि दोनों गुटों के छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन कोर्ट ने इस मामले पर गंभीर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


वकीलों ने काम बंद कर दिया था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी ने प्रिंसिपल सेशन जज और वकीलों के साथ बैठक कर सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों कोर्ट में हुई गोली की घटना के बाद की गई कवायद

Increased protection of the courts

इस मामले में कोर्ट चौकी के प्रभारी को निलंबित किया गया था, जबकि जानीपुर एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
जिला कोर्ट के प्रवेश द्वार की बड़ी सीढ़ियों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसी स्थान पर जजों की कारें खड़ी होती हैं और दो गुटों की लड़ाई में इसी स्थान पर गोली चली थी।

इसके अलावा कोर्ट परिसर में अलग-अलग स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। जिला कोर्ट की सीढ़ियां चढ़ने के बाद वकीलों के टेबल लगे होते थे। इसके कारण कोर्ट के अंदर जाने वाला रास्ता काफी संकीर्ण हो जाता था। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ टेबलों को वहां से कोर्ट परिसर के अंदर वाले बरामदे में शिफ्ट किया गया है।

इसी स्थान पर दोनों गुटों के बीच हाथापाई हुई थी और वकीलों की कुर्सियां भी उठाकर फेंकी गईं थी। बताया जाता है कि नई पार्किंग बनते ही कोर्ट परिसर के सामने लगने वाले वाहनों को भी खाली करवा दिया जाएगा, ताकि शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed