{"_id":"57c867f64f1c1b50212cb4ba","slug":"including-gold-jewelery-and-cash-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के गहने और नकदी सहित घरेलू सामान चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के गहने और नकदी सहित घरेलू सामान चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने पुलिस से बेखौफ होकर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। सतवारी के रैणा कालोनी, बाबलियाना में एक सूने घर में सेंध लगाकर सोने के गहने, हजारों रुपये की नकदी और घरेलू सामान चोरी कर दिया।
बताया जा रहा है कि दंपति सरकारी कर्मचारी है, जिस वक्त चोरों ने घर में हाथ साफ किया, उस वक्त दोनों नौकरी पर गए हुए थे।
पुलिस के मुताबिक रैणा कालोनी निवासी गुरदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी सरकारी कर्मचारी है। दोनों रोजाना आफिस जाते हैं और शाम को लौटते है। रोजाना की तरह वीरवार को भी वह आफिस गए और शाम को घर लौटे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे।
कमरे के अंदर अलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखे सोने के गहने, 58 हजार रुपये और घरेलू सामान गायब था। तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू करके मामला दर्ज कर लिया है।