{"_id":"576ac3a04f1c1bc525b47eb3","slug":"inauguration-of-new-hall-at-jammu-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू एयरपोर्ट पर नया आगमन हाल जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू एयरपोर्ट पर नया आगमन हाल जनता को समर्पित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
नए हाल का उद्घाटन करते सांसद जुगल किशोर
- फोटो : Amar Ujala
टर्मिनल इमारत विस्तार और सुधार प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया जम्मू एयरपोर्ट पर नया आगमन हाल बुधवार जनता को समर्पित कर दिया गया। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने इसका उद्घाटन किया।
भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी और जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक इस मौके पर मौजूद रहे। इस हाल में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इससे पहले जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने सांसद को एयरपोर्ट के बारे में जानकारी दी। बताया कि मौजूदा एयरपोर्ट का कुल रन वे 6700 फीट है। जहां छह एयरलाइन कंपनियों की हर रोज 36 उड़ानें भरी जाती हैं। जम्मू की आबादी के हिसाब से यह कम पड़ रहा है। इसके विस्तार के लिए नया टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
कुल 500 करोड़ की लागत से बनने वाले टर्मिनल में 1500 पैक्स पीक घंटे की क्षमता, 22 पार्किंग स्टैंड, यात्रियों की बोर्डिंग के लिए 6 पुल, मल्टी लेबल पार्किंग की सुविधा होगी। इसके लिए बेली चराना में 137 एकड़ जमीन देखी है। सरकार से इस जमीन को प्राधिकरण को देने के लिए कहा गया है।
इसके अलावा पांच करोड़ की लागत से नया टैक्सी लिंक वे, जबकि मौजूदा रन वे में 1300 फीट का रन वे और बढ़ाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है।
वहीं क्षेत्रीय निदेशक राकेश कालरा ने कहा कि जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार है। कुछ ट्रांसमिशन लाइन और जमीन को लेकर समस्या पेश आ रही है। जल्द ही इस समस्या को हल किया जाएगा। सांसद ने भी प्राधिकरण को आश्वस्त किया कि जल्द ही आधाओं को दूर किया जाएगा।