{"_id":"5724c1f24f1c1b955ba9159c","slug":"inauguration-of-multi-level-parking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी-भाजपा गठबंधन का मतलब कश्मीर और जम्मू का मिलन: महबूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी-भाजपा गठबंधन का मतलब कश्मीर और जम्मू का मिलन: महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 01 May 2016 11:56 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री ने जम्मू के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की
- बोलीं-पीडीपी-भाजपा गठबंधन का मतलब कश्मीर और जम्मू का मिलन
- सुपर बाजार सिटी चौक में मल्टी लेबल पार्किंग की आधारशिला रखी
- 352 कारें और 164 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे
विज्ञापन
पार्किंग के नक्शे को देखती महबूबा मुफ्ती और निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रियासत में अमन कायम करना है। गोली और हड़ताल का इलाज विकास से करना है। मानवाधिकार उल्लंघनों व सांप्रदायिक तनाव को रोकना है। शनिवार को सुपर बाजार सिटी चौक में 51 करोड़ की राशि से मल्टी लेबल पार्किंग की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ इस तरीके से अपने विचार रखे।
महबूबा ने कहा श्री माता वैष्णो देवी का रेल पहुंचने के बाद से जम्मू पठानकोट न बने इसके लिए जम्मू को स्वतंत्र पर्यटन सर्किट के तौर पर विकसित किया जाएगा। जम्मू में ऐतिहासिक मुबारक मंडी की तरफ पर्यटकों को खींचने की तरफ जो भी उनसे बन पड़ेगा वह करेगी। सुचेतगढ़ में भी पाकिस्तान चाहे करें या न करें बाघा बार्डर की तर्ज पर हम परेड शुरू कर सकते हैं।
उन्होंने जम्मू के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए जम्मू के साथ अपने रिश्तों का उल्लेख भी किया। महबूबा ने कहा उन्होंने जम्मू में कालेज की लाइफ गुजारी। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने में अपने सहेलियों के साथ जातीं रही।
विज्ञापन
समाज विरोधी तत्व सरकार का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए और सरकार के हाथ मजबूत करने चाहिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, शिक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री आसिया नक्काश, विधायक राजेश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

352 कारें और 164 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे
लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार जम्मू को विकास का माडल बनाएगी। उन्होंने कहा रेल के श्री माता वैष्णो देवी तक जाने के बाद यहां के व्यापारी प्रभावित न हों इसके लिए सरकार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सभी उचित कदम उठा रही है। तवी का साबरमती की तर्ज पर साैंदर्यकरण किया जाएगा। यहां भी पर्यटन की संभावनाएं हैं वहां पर काम होगा।
जम्मू कश्मीर इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी (इरा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि सिटी चौक सुपर बाजार के पीछे सेमी आटोमेटिक मल्टी लेबल कार पार्किंग सुविधा का निर्माण एक साल में पूरा हो जाएगा। चेन्नई की कंपनी सीसीएल निर्माण कार्य कर रही है।
एशियन डेवलपमेंट बैंक के लोन से प्रोजेक्ट चल रहा है और जम्मू में अपनी तरह की यह पहली सेमी आटोमेटिक मल्टी लेबल कार पार्किंग होगी। यहां पर 352 कारों और 164 टू व्हीलरों की पार्किंग की सुविधा रहेगी।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इरा के सीईओ ने एक साल में पार्किंग सुविधा का निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया, जिस पर वे आधारशिला रखने पर सहमत हुईं। अब यह इरा के सीईओ पर है कि वे इसे समय से पूरा करें। महबूबा ने कहा नाउ योर जाब इज आन द लाइन।