फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inaugaration

जम्मू में खुला आल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस का मुख्यालय

विज्ञापन
Inaugaration
जम्मू। प्रदेश में निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यो के पंजीकृत संगठन आल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस का शुक्रवार को मुख्यालय खुला है, जिसका प्रदेश चुनाव आयुक्त केवल कृष्ण शर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदेश में पंचायती राज प्रणाली को सशक्त बनाने में आल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन

कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस अवसर पर आल जम्मू कश्मीर पंचायत राज कांफ्रेंस के कार्यों का उल्लेख किया। बताया कि पंचायती राज संस्थानों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में संगठन काम करता आ रहा है। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सरुप शर्मा, उपाध्यक्ष देस राज भगत, जितेंद्र सिंह और राज सिंह के अलावा बीडीसी अध्यक्ष पौनी पवन शर्मा, बड़गाम जिले के मगाम म्युनिस्पल कमेटी के अध्यक्ष सईद इब्राहिम, डीडीसी सदस्य शमीम बेगम, राजेश्वर शर्मा, बलवंत राज शर्मा, गणेश दास, कैप्टन प्यारे लाल, कैप्टन प्रभु दयाल, अनिल, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed