{"_id":"d2a60fd57f99c931594e35b5de1ba2da","slug":"in-winter-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में भी पेयजल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में भी पेयजल संकट
ब्यूरो, अमर उजाला/बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Sat, 17 Jan 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
बाड़ी खड्ड के गांव चारा में बीस दिनों से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीएचई विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इस कारण दिक्कतें बरकरार हैं। मीर हुसैन, नूर हुसैन, आलम मोहम्मद, गुलाम रशीद, मोहम्मद राशीद ने बताया कि कई दिनों से नलको में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
पीएचई विभाग ने जो पानी के टैंकर लगवाए थे वह भी एक दो बार आने के बाद बंद हो गए। वर्तमान में हालत यह है कि गांव में किसी भी घर में पीने का पानी नहीं है। लोगों का कहना है कि कई किलोमीटर पैदल चलकर दूसरे गांव से पीने का पानी लाने के लिए सभी मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि हमने कई बार बाड़ी ब्राह्मणा स्थित पीएचई विभाग के कार्यालय जाकर शिकायत की, लेकिन वहां से सिर्फ आश्वासन ही नसीब हुए। लोगों ने विभाग को चेतावनी देेते हुए कहा कि अगर जल्द पानी की समस्या को हल नहीं किया गया, तो सभी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन