{"_id":"0d61cebd81324340d8e55c32f09acf91","slug":"in-order-to-investigate-the-beating-of-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की पिटाई मामले में जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की पिटाई मामले में जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेक्चरर के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए पीड़ित छात्र के परिवार वाले एसडीएम से मिले। परिवार वालों ने एसडीएम से कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल चिंगस में उनका पुत्र गुरजीत सिंह11वीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल के लेक्चरर ने उनके पुत्र को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके आंख में गंभीर चोटें आई हैं। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि इस बात की सूचना स्कूल वालों ने नहीं दी, बल्कि उसके साथियों ने दी।
विज्ञापन
पिटाई से जख्मी होने के बाद बुधवार को छात्र को उप जिला अस्पताल नौशेरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया।इस शिकायत पर एसडीएम दिप्ती उप्पल ने तहसीलदार को जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद छात्र के परिवार वालों ने पुलिस चौकी में लेक्चरर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस टीम आरोपी की खोज के लिए जम्मू गई है। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल अशोक शर्मा ने बताया कि आरोपी अस्थायी लेक्चरर की रिपोर्ट सीईओ राजोरी को भेज दी गई है।
विज्ञापन