फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   in jammu bridges washed away due to rain roads were closed possibility of rain in many areas today

Rain in Jammu: जम्मू में बारिश से पुल बहे, सड़कें हुईं बंद, आज भी कई इलाकों में वर्षा की संभावना

Mon, 04 Jul 2022 03:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 03:51 AM IST
सार

जम्मू जिले में पिछले 24 घंटों में 62 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि रविवार दोपहर से जम्मू जिले में भी मौसम साफ हो गया। बटोत में सात एमएम और कटड़ा में आठ एमएम के करीब बारिश रिकॉर्ड हुई है। 

विज्ञापन
in jammu bridges washed away due to rain roads were closed possibility of rain in many areas today
बालटाल में बारिश से बहा पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की बारिश जम्मू संभाग में राहत के साथ आफत भी बन गई। जम्मू शहर का तापमान श्रीनगर से कम रहने पर गर्मी से राहत रही लेकिन किश्तवाड़ में भोट नाले में आई बाढ़ से पाडर-मचैल मार्ग पर बना पुल बह गया। जिले के चिशोती गांव में बनाया गया अस्थायी पुल भी बाढ़ में बह गया। 

विज्ञापन


कठुआ जिले में नदी-नालों में उफान आ गया। कई मार्ग घंटों बंद रहे। उज्ज दरिया में बाढ़ से अलर्ट जारी कर दिया गया। पानी का बहाव 70 हजार क्यूसेक के स्तर को पार गया। बाढ़ से पानी तटीय इलाकों के खेतों में घुस आया। इससे धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


वहीं, उधमपुर जिले के किया गांव में रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर बारिश के बाद चट्टानें गिरने से आवाजाही बंद हो गई। दिन भर बंद रहे मार्ग को दोपहर तीन बजे खोला गया। कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़ के कई संपर्क मार्ग बारिश से प्रभावित रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24  घंटों के दौरान भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कश्मीर में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में पिछले 24 घंटों में 62 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि रविवार दोपहर से जम्मू जिले में भी मौसम साफ हो गया। बटोत में सात एमएम और कटड़ा में आठ एमएम के करीब बारिश रिकॉर्ड हुई है। 


बारिश से जम्मू जिले के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम साफ रहने से कश्मीर के लगभग सभी जिलो में तापमान में उछाल दर्ज हुआ है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed