फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In hilly areas, rain, snow

रियासत के पर्वतीय इलाकों में बारिश, बर्फबारी

Wed, 10 Feb 2016 08:36 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
In hilly areas, rain, snow

रियासत में बुधवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी का असर दिखा। घाटी के पर्वतीय इलाकों सहित जम्मू संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में बुधवार शाम से बर्फबारी होना शुरू हो गई थी। कश्मीर के कुपवाड़ा, बांडीपुरा, बारामुला आदि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी से पारा गिर गया है।
विज्ञापन


जिला उधमपुर के पहाड़ी इलाकों में भी सफेद चादर बिछी। हालांकि जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकतर स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्च हवाओं से पारे में ग‌िरावट

In hilly areas, rain, snow

इस बीच न्यूनतम माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।  

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार दोपहर को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। सर्द हवाओं से पारे में गिरावट आ सकती है। उधमपुर जिले के पर्वतीय क्षेत्र स्योजधार-देराटाप में दोपहर बाद बर्फ बारी हुई।

शिवगढ़ धार और नत्थाटाप में धुंध छाने के बाद बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.3, जम्मू में दिन का तापमान 21.1, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में एक डिग्री गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद हलके बादल छा गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed