{"_id":"11d75e17497656e093668b0dd2342547","slug":"in-an-auto-accident-seven-injured-including-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पलटने से बच्चा सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो पलटने से बच्चा सहित सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 27 Aug 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तेज रफ्तार में चल रहा आटो पलटने से उसमें सवार सात व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत में सुधार है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन से शहर की तरफ आ रहा आटो ब्लाक विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर दोपहर को पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आटो तेज गति में था जो सड़क पर अचानक बेकाबू होकर पलट गया।
आटो में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में शामिल 40 वर्षीय कैलाशो देवी निवासी लखनोट नगरी, 52 वर्षीय सतपाल निवासी लखनोट नगरी, 2 वर्षीय सुनील कुमार निवासी बडाला, 32 वर्षीय अंजू बाला निवासी बडाला, 35 वर्षीय अंजू बाला निवासी वार्ड दो कठुआ, 60 वर्षीय पुष्पा निवासी चन्नग्रां और 18 वर्षीय अनीता निवासी वार्ड चार कठुआ को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कठुआ के मुख्य मार्ग पर अमूमन वाहनों की रफ्तार ज्यादा रहती है। इसमें दो पहिया वाहनों से लेकर बड़े वाहन हवा से बातें करते गुजरते हैं। रफ्तार पर नियंत्रण के लिए शहर में कहीं पर भी कोई व्यवस्था नजर नहीं आती जिसकी वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं।