फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   important tips and guidelines for amarnath yatra pilgrims

अमरनाथ यात्रियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस, पढ़ें

Tue, 14 Apr 2015 11:12 AM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
important tips and guidelines for amarnath yatra pilgrims

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों को तापमान और मौसम के मुताबिक सभी एहतियात बरतने पर जोर दिया गया है। खासकर महिलाओं को यात्रा के दौरान साड़ी न पहनकर सलवार कमीज, पैंट शर्ट या ट्रैक सूट का प्रयोग करने को कहा गया है।

विज्ञापन


13 साल से कम उम्र के बच्चों, छह माह की गर्भवती और 75 वर्ष से अधिक आयु के यात्री को यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी। बोर्ड के दिशा-निर्देशों में यात्रा ट्रैक पर कई जगह तापमान पांच डिग्री तक चला जाता है। यात्री साथ में छाता, विंड शीटर, रेन कोर्ट, वाटर प्रूफ जूते और पर्याप्त गर्म कपड़े रखें। यात्रा के दौरान वाटर प्रूफ बैग का प्रयोग करें।
विज्ञापन

अगर सा‌थी खो जाए तो क्या करें

यात्री ट्रैक पर यात्रा करते समय अपनी जेब में शिनाख्त के तौर पर नाम, पता, मोबाइल, टेलीफोन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, यात्रा परमिट सहित अन्य शिनाख्ती कार्ड रखे, जिससे आपात स्थिति में यात्रियों के परिवार वालों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।

ग्रुप के साथ यात्रा करने वाले यात्री अपने साथियों के खो जाने की जानकारी निकटतम पुलिस को दें, जिससे समय पर एनाउंसमेंट की जा सके। बोर्ड की ओर से धरती, पानी, वायु, आग और आसमान से जुड़ी नियमित जानकारी पर अमल करके ही यात्री आगे बढ़ें। यात्री पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने में पूरा योगदान दें।

राज्य में प्रतिबंधित पालीथिन का यात्रा ट्रैक पर प्रयोग न किया जाए। यात्री चेतावनी नोटिस को नजरअंदाज न करके उनका सख्ती से पालन करें। यात्रा ट्रैक पर शार्टकट रास्ते का प्रयोग न करें। यात्रा के दौरान स्लीपर का प्रयोग न करके ट्रैकिंग जूतों का इस्तेमाल करें। बोर्ड की वेबसाइट से सभी महत्वपूर्ण जानकारियां लेने के बाद ही यात्री अपनी यात्रा को सफल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed