जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में होगा अहम बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कहा है कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी ज्यादातर सेवाओं के लिए आवेदन पत्र जल्द ही सरल किए जाएंगे तथा इसे एक पेज का प्रारूप बनाया जाएगा।
केंद्रीय कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां सुशासन दिवस के रूप में मनाए जा रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पेंशनभोगियों के लिए एक पेज का आवेदन पत्र भी जारी किया।
उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में आवेदन के लिए भारी भरकम प्रपत्र होते हैं। आज हम पेंशनभोगियों के लिए एक पेज का आवेदन पत्र जारी कर रहे हैं।
अटल बिहारी के जन्मदिवस पर बोले
साल भर के अंदर कई पन्नों वाले या भारी भरकम प्रपत्रों को एक पन्ने के प्रारूप में बदलने की सरकार की योजना है। सिंह ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य आवेदन पत्रों को लाभार्थियों के लिए यथासंभव सरल एवं छोटा बनाना है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन पत्र में मांगी गईं सूचनाएं प्रासंगिक एवं न्यूनतम होनी चाहिए तथा एक जैसी चीजों का दोहराव नहीं होना चाहिए।
सिंह ने कहा कि वह इस प्रक्रिया को दोहराने के लिए राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ तालमेल कर चल रहे हैं। इस दौरान, कार्मिक मंत्रालय के सचिव संजय कोठारी ने बताया कि सरकार ने सरकारी सेवाओं को आधार नंबर से जोड़ने की योजना बनाई है ताकि लोगों को पूरा विवरण नहीं देना पड़े।