फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   impact of disaster on games and exam schedule

खेलों और परीक्षा शेड्यूल पर आपदा का असर

Wed, 10 Sep 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Sep 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
impact of disaster on games and exam schedule
अंतर कालेज स्पर्धाओं में स्थानीय कालेजों के नदारद रहने से वाकओवर का सिलसिला जारी है। इससे संबंधित कालेजों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे आने से वंचित रह रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इन स्पर्धाओं में जिला स्तर की टीमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं लेकिन स्थानीय टीमों के गायब रहने से वाकओवर पर अंकुश नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग जम्मू विवि के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार स्थानीय कालेजों की भागीदारी कम हुई है। उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगिताओं में स्थानीय टीमों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


इस बार स्नातक पहले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते अंतर कालेज स्पर्धाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसमें कई प्रतियोगिताओं को एक ही दिन में आयोजित किया जा रहा है। खराब मौसम के कारण अंतर कालेज स्पर्धाएं भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लगातार स्थानीय कालेजों के गायब रहने से स्पर्धाओं में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का मौका नहीं मिल पाता है। इन्हीं प्रतियोगिताओं के आधार पर खिलाड़ियों को अंतर विश्वविद्यालय और अन्य दूसरी राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में जाने का मौका मिलता है।

गत दिवस हुई कई प्रतियोगिताओं में स्थानीय कालेज गायब रहे। अंतर कालेज स्पर्धाओं में वाकओवर हर साल चुनौती रहा है। कई बार हालत यह रहती है कि कई खेलों में अधिकांश टीमें ही आने से परहेज कर जाती हैं।


नवंबर माह में सेमेस्टर परीक्षाओं के पहले चरण से पहले भी अधिकांश मुकाबलों में टीमों के वाकओवर रहने की आशंका है। अक्तूबर और नवंबर माह में विवि में नार्थ और राष्ट्रीय स्तर की अंतर विवि प्रतियोगिताओं भी आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed