फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Immunization campaign to save prisoners from corona in waters: DGP

जलों में कैदियों को कोरोना से बचाने को चल रहा टीकाकरण अभियान : डीजीपी

विज्ञापन
Immunization campaign to save prisoners from corona in waters: DGP
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की जेलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल के कैदियों के लिए टीकाकरण अभियान प्रगति पर है। अभियान को म्यांमार के 200 से अधिक अवैध प्रवासियों के ‘होल्डिंग सेंटर’ आवास से शुरू किया गया था। यह बात महानिदेशक कारागार विभाग वीके सिंह ने शनिवार को कही।
विज्ञापन

वीके सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की 13 जेलों में कैद साढ़े चार हजार से अधिक कैदियों में से कोई भी कोरोना पॉजीटिव नहीं है। यह अभी तक की बड़ी उपलब्धि है। अन्य जगहों में कोरोना संक्रमण के शिकार लोग हो रहे हैं। अब कैदियों की शारीरिक बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। 6 अप्रैल को कठुआ जिले के होल्डिंग सेंटर हीरानगर से अभियान शुरू किया गया। इसमें 58 कैदियों को टीके लगे। श्रीनगर की केंद्रीय जेल में 16 अप्रैल को 38 कैदियों को टीके लगाए। इसी तरह अन्य जगहों में भी अभियान तेज है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान जारी है और वैक्सीन के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के बाद इसे तेज किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि 3,426 की कुल क्षमता के खिलाफ 13 जेलों में 4,550 कैदी बंद हैं। 1,000 से अधिक संदिग्ध आतंकवादी और 69 विदेशी नागरिक, 24 पाकिस्तान से, 13 पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से, 15 बर्मा, आठ नेपाल, पांच बांग्लादेश, तीन चीन और एक हॉलैंड का है। पिछले साल महामारी के प्रकोप के बाद कैदियों के बीच सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने को उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने 4,204 कैदियों को जमानत पर और 41 अन्य को इस साल मार्च से पैरोल पर रिहा कर दिया। कोरोना के कारण दो बुजुर्ग कैदियों ने घुटने टेक दिए। 542 कैदियों को सफल उपचार के बाद संक्रमण से बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के बाद होल्डिंग सेंटरों में पहुंचाए रोहिंग्या
मार्च में विशेष सत्यापन अभियान के दौरान जम्मू शहर में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को होल्डिंग सेंटरों में रखा गया। इसमें 74 महिलाओं और 35 बच्चों सहित कुल 201 रोहिंग्या रह रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी नागरिकों सहित 13,700 से अधिक विदेशी जम्मू और सांबा जिले में बसे हुए हैं। जहां 2008 से 2016 के बीच उनकी आबादी 6,000 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed