{"_id":"67255a180eb2405a2c093ff5","slug":"immersion-of-broken-statues-in-shelling-in-manawar-tawi-today-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-101272-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गोलाबारी में खंडित मूर्तियों का मनावर तवी में विसर्जन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गोलाबारी में खंडित मूर्तियों का मनावर तवी में विसर्जन आज
Sat, 02 Nov 2024 04:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। शिव आसन मंदिर बट्टल में गोलाबारी में खंडित मूर्तियों का शनिवार को मनावर तवी में विसर्जन किया जाएगा। इन मूर्तियों को खौड़ प्रशासन ने पुलिस चौकी जोगवां के मंदिर में रखवा दिया था। पहले इनका विसर्जन बुधवार को होना था। लेकिन, किसी कारणवश विसर्जन नहीं हो सका था। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सरपंच बट्टल रतन लाल के अनुसार, सभी मूर्तियों का नड़बेडा गांव के पास मनावर तवी में विसर्जन किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ गोलाबारी से मंदिर को हुए नुकसान की मरम्मत का काम भी प्रशासन की तरफ से शुरू करवा दिया गया है। तहसीलदार खड़ाहबली नरेंद्र रैना ने कहा कि मंदिर का मरम्मत कार्य बुधवार को शुरू करवा दिया गया था। हमारी कोशिश है कि जल्द मंदिर की मरम्मत कर लोगों को समर्पित किया जाए, ताकि वहां फिर से पहले जैसी चहलपहल दिखाई दे।