फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   illigle shops demolished

Jammu News: अखनूर के ढोक जगीर में ढहाई अवैध बनी चार दुकानें

विज्ञापन
illigle shops demolished
अखनूर। तहसील के गांव ढोक जगीर में प्रशासन ने अवैध रूप से बनी चार दुकानों को गिरा दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एसडीएम अखनूर लेखराज और तहसीलदार नरेश कुमार की देखरेख में की गई।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार खसरा न. 344 जिसकी किस्म गैर मुमकिन खड्ड है, उसमें अवैध रूप से कुछ दुकानें बना ली गई थीं, जिन्हें वीरवार को प्रशासन ने ढहा दिया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से बन रही दुकानों के कार्य को कुछ दिन पहले रोकने का निर्देश भी जारी किया गया था किंतु अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के निर्देश को अनदेखा करते हुए दुकानों का अवैध रूप से निर्माण पूरा किया। इन दुकानों को जिला उपायुक्त के निर्देश पर तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। कहा कि छुट्टी वाले दिन सुबह विभाग ने यह कार्रवाई कर दी और उन्हें नोटिस तक नहीं दिया। वहीं, कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed