फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ill chickens of delhi ncr in jammu

जम्मू में खपाए जा रहे दिल्ली के बीमार मुर्गे

Tue, 05 Aug 2014 02:09 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
ill chickens of delhi ncr in jammu

दिल्ली-एनसीआर में मुर्गों का वजन बढ़ाने के लिए उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है। एंटीबायोटिक देने के बाद इन मुर्गों को जम्मू में खपाया जा रहा है। इससे जम्मू के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


शहरवासियों की सेहत का ख्याल रखते हुए निगम ने मामले को गंभीरता से लिया है। निगम ने तय किया है कि अब दिल्ली-एनसीआर से आने वाले मुर्गों को एक दिन रखने के बाद काटा जाए।
विज्ञापन


निगम इस मामले में ड्रग कंट्रोलिंग एजेंसी की भी सहायता लेगा।

मुर्गों के खून के नमूने लिए जाएंगे

ill chickens of delhi ncr in jammu

ड्रग कंट्रोलिंग एजेंसी की मदद से इस बात का पता लगाया जाएगा कि शहर में ऐसी एंटीबायोटिक दवाइयों की कितनी खपत है और कहां-कहां इनकी बिक्री हो रही है।

उसके बाद दुकानों से मुर्गों के खून के नमूने लिए जाएंगे, ताकि जांच में यह पता लगाया जा सके कि क्या शहर में इस तरह के मामले हैं या नहीं। जम्मू नगर निगम का वेटरनरी विंग जल्द ही इस अभियान को शुरू करने वाला है।

इससे यह होगा कि अगर मुर्गों को एंटीबायोटिक दी गई होगी तो उसका असर खत्म हो जाएगा और उसके बाद अगर चिकन बेचा जाता है तो खाने वालों को नुकसान नहीं देगा।

जम्मू नगर निगम के वेटरनरी विंग के इंचार्ज डा. जफर इकबाल ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि निगम जल्द ही इस मामले को लेकर व्यापक तौर पर अभियान छेड़ेगा।

इसलिए होता है एंटीबायोटिक प्रयोग

ill chickens of delhi ncr in jammu

इसलिए होता है एंटीबायोटिक प्रयोग
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने हाल ही में दिल्ली एनसीआर में किए अपने सर्वे में मुर्गों में भारी मात्रा में एंटीबायोटिक के तत्व पाए हैं। पोल्ट्री उद्योग में इसका व्यापक तौर पर प्रयोग मुर्गों का वजन बढ़ाने के लिए हो रहा है। चिकन खाने वालों के शरीर में ये एंटीबायोटिक लगातार पहुंच रहे हैं।

यह है नुकसान
बीमारियों से लड़ने के लिए दवा के रूप में एंटीबायोटिक दिए जाते हैं। शरीर में लगातार एंटीबायोटिक पहुंचने पर रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया इनसे लड़ने में सक्षम हो जाते हैं, जिससे शरीर पर एंटीबायोटिक दवाओं का असर खत्म हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed