{"_id":"60430eb8ec99de5c8e6510bf","slug":"iit-jammu-and-northern-command-sign-draft-mutual-agreement-for-research-in-defense","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान के लिए आईआईटी जम्मू और उत्तरी कमान ने मिलाया हाथ, जानिए इसके फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान के लिए आईआईटी जम्मू और उत्तरी कमान ने मिलाया हाथ, जानिए इसके फायदे
Sat, 06 Mar 2021 10:40 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी जम्मू और उत्तरी कमान ने मिलाया हाथ
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, बेहतर तकनीकी के इस्तेमाल के लिए सेना की उत्तरी कमान और आईआईटी जम्मू के बीच शुक्रवार को आपसी समझौते के मसौदे (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शोध व विकास से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। दोनों संस्थानों के बीच समझौते से शोध व प्रयोग से जुड़ी सेना की समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
आईईटी के शैक्षिक, तकनीकी विशेषज्ञता और उत्तरी कमान की विशेषज्ञता को साझा करते हुए रक्षा तकनीकी समस्याओं के निदान, हथियारों के संबंध में संयुक्त परियोजना, उपकरणों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर काम करना प्रमुख उद्देश्य है। शोध पर आने वाले खर्च का वहन दोनों संस्थाएं करेंगी। एमओयू पर हस्ताक्षर उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर व आईआईटी के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौर के बीच हुए।
विज्ञापन