{"_id":"795a1fd6745c7b7df41092246ee7b287","slug":"iit-campus-will-be-built-in-khanpur-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के खानपुर में बनेगा आईआईटी कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के खानपुर में बनेगा आईआईटी कैंपस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Jun 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार को जम्मू में स्थापित होने वाले आईआईटी कैंपस की ताजा स्टेटस को लेकर बैठक की। कैंपस के लिए चुनी जाने वाली जमीन के संबंध में अधिकारियों से बात की गई। आईआईटी के लिए अस्थायी कैंपस के स्थापित करने के मामले पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि नगरोटा के खानपुर में आईआईटी कैंपस के लिए जगह चयनित की गई है। केंद्र की टीम इस जमीन का जायजा भी ले चुकी है। हालांकि, जमीन को वन विभाग से अनुमति न मिलने को लेकर मामला लटक रहा था, लेकिन बाद में मामले को सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन चुन लेने के बाद अब इस पर जल्दी से काम होना चाहिए ताकि आईआईटी के लिए स्टूडेंट्स को बाहरी राज्यों मे न जाना पड़े। इसके निर्माण पर खर्च होने वाले पैसे को लेकर भी बात हुई। बताया गया कि प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली चुकी है, सिर्फ वन विभाग से कुछ दिक्क्त आ रही है, जो अब हल हो गई है।
विज्ञापन
बैठक में मंडलायुक्त पवन कोतवाल, शिक्षा विभाग की आयुक्त सचिव सरीता चौहान, जिला उपायुक्त सिमरणदीप सिंह, चीफ इंजीनियर आरएंडबी अलोक मेंगी, रीजनल वार्डन वन्यजीव विभाग रोशन जग्गी, और डीएफओ जम्मू भी मौजूद थे।