फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   iim jammu

Jammu News: आईआईएम जम्मू में छठा दीक्षांत समारोह 16 जून को तय

Mon, 12 Jun 2023 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 12 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
iim jammu
कनवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू का छठा दीक्षांत समारोह 16 जून को होगा। कैनाल रोड स्थित कनवेंशन सेंटर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद रहेंगे। वहीं आईआईएम के चेयरमैन डॉ. मिलिंद कंबल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर बीएस सहाय की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार करीब 259 स्नातक व परास्नातक छात्रों को डिग्री व मेडल वितरित करने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार किया है। संस्थान दीक्षांत समारोह की तैयारियां कर रहा है। निर्धारित तारीख पर सुबह साढ़े 10 पर कनवेंशन सेंटर में कार्यक्रम शुरू होगा। जिन छात्रों को डिग्री व मेडल वितरित किए जाने हैं। उनको भी निमंत्रण भेज दिया गया है। पहले की तरह इस बार भी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए गणमान्यों की तरफ से सम्मानित किया जाना है। संस्थान की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ निर्देश भी बताए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इसमें बताया गया है कि निमंत्रण पत्र अहस्तांतरणीय होगा, जो कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक होंगे उन्हें सुबह 10 बजे ही सभागार में स्थान ग्रहण करना होगा। निमंत्रण पत्र के साथ एक पहचान पत्र को भी गेट पर दिखाना होगा।

कार्यक्रम में नहीं मिलेगी बैग व अन्य सामान लेने की अनुमति
दीक्षांत समारोह में बैग लेने की अनुमति नहीं दी गई है। कोई भी व्यक्ति बैग समेत बाकी सामान साथ लेकर नहीं जा सकेगा। जिसके पास बैग या अतिरिक्त सामान होगा। उसे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा बताया गया है कि कार्यक्रम के चलते मोबाइल भी बंद रखने होंगे। कोरोना के नियमों का पालन करना है। सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी। मास्क पहनना जरूरी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed