'सोपोर हमले को अंजाम देने वालों को नहीं बक्शा जाएगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में हुए हमले को जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख के राजिंद्रा ने आतंकियों में पैदा हुई हताशा का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस हमले को अंजाम देने में शामिल थे उसे नहीं बक्शा जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को सोपोर में आतंकियों ने बीएसएनएल के एक फ्रेंचाइजी पर हमला किया था जिसमें एक कर्मी की मौत हो गई थी।
राजिंद्रा के अनुसार, आतंकियों में हताशा है इसलिए अब उन्होंने आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है ताकि वह खबरों की सुर्खियों में बने रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमले को अंजाम देने वालों की शिनाख्त की जाएगी और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। राजिंद्रा ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश है कि राज्य में आतंक मुक्त माहौल पैदा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सोपोर में कम्युनिकेशन सिस्टम को ठप करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी।
उन्होंने आश्वासन दिलाया कि मामले में जांच तेजी से जारी है और जल्द ही आतंकियों को धर दबोचा जाएगा। के राजिंद्रा ने यह भी कि अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि यात्रा को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्वक तरीके से यात्रा संपन्न होगी।