जम्मू के हितों की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब पचास संगठनों पर आधारित जम्मू प्रोवेंस पीपुल्स फोरम (जेपीपीएफ) ने रियासती सरकार पर जम्मू के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जम्मू संभाग के हितों के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया है।
जम्मू में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में संगठन के संस्थापक प्रधान ठाकुर पवित्र सिंह ने इंजीनियर एमएस कटोच को संगठन का नया कार्यकारी प्रधान घोषित किया।
इस अवसर पर कटोच ने कहा कि राज्य सरकार जम्मू के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। संभाग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक रेल पहुंचने से शीतकालीन राजधानी जम्मू के लोगों खासतौर से व्यापारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
हर स्तर पर संघर्ष करने का ऐलान
इसके लिए सरकार को चाहिए कि वह जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाए। कृत्रिम झील का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो। मुबारक मंडी में गंडोला प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किए जाने की जरूरत है।
उन्होंने संभाग के होम गार्ड के जवानों, रहबर ए जेरात के अंतर्गत एग्रीकल्चर टेक्नोक्रेटस के साथ सरकार पर अन्याय करने और पीओजेके रिफ्यूजियों की भी लगातार अनदेखी का आरोप लगाया। इसके अलावा पेंशनरों, बेरोजगार डेंटल सर्जनों व अन्य की समस्याओं को दूर करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर ठाकुर पवित्र सिंह, ठाकुर नारायण सिंह, इंद्रजीत खजूरिया, राजीव महाजन, गजन सिंह, एम एल शर्मा, अमृत मगोत्रा, कमल शर्मा, पी एस सलाथिया, प्रीतम शर्मा आदि मौजूद रहे।