फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ig, meeting, drugs

नशा तस्करों के साथ किंगपिन तक पहुंचें अधिकारी : आईजी

विज्ञापन
ig, meeting, drugs
जम्मू। आईजी का पद संभालने के लिए आनंद जैन ने मंगलवार को संभाग के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जैन ने जोर देकर कहा कि सिर्फ नशा तस्करी वालों को पकड़ने से बात नहीं बनेगी, तस्करी के किंगपिन तक पहुंचना होगा। नेटवर्क में शामिल तस्करों से ज्यादा जरूरी है, इसे चलाने वालों को पकड़ना। बैठक में जम्मू संभाग में नशा तस्करी के अलावा आतंकवाद, आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाने जैसे मामलों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

एसएसपी से विशेष रूप से दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में आम लोगों तक पहुंचने, घुसपैठ के खतरे को रोकने, आतंकवादियों की आवाजाही की जांच करने, सांप्रदायिक सद्भाव व भाईचारे को बनाए रखने में उनका बहुमूल्य सहयोग और सहायता लेने पर जोर दिया। अधिकारियों से आतंकवादियों और असामाजिक तत्वों के किसी भी खतरे के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन


नशीले इंजेक्शन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

दोमाना। पौनी चक पुलिस ने सोमवार देर रात नशीले इंजेक्शन के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी नीतीश खजुरिया ने बताया कि शक के आधार पर बोहड़ी चौक में व्यक्ति को रोका और तलाशी लेने पर 140 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी की पहचान सचिन कुमार निवासी सारी रकवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed