{"_id":"5aac10504f1c1bae758b5c47","slug":"ig-basant-rath-said-take-seriously-the-suggestion-of-social-site","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: बसंत रथ ने कहा- सोशल साइट के सुझावों को गंभीरता से लें आधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बसंत रथ ने कहा- सोशल साइट के सुझावों को गंभीरता से लें आधिकारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
basant rath
- फोटो : AMAR UJALA
आईजी ट्रैफिक बसंत रथ नित नए फरमान जारी कर रहे हैं। शुक्रवार को जारी फरमान में उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि सभी सोशल साइट पर एक्टिव रहें। फेसबुक, ट्वीटर सहित अन्य सोशल साइटों पर मिलने वाले सुझाव और जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करें। ताकि आम जनता को सहजता हो।
विज्ञापन
आईजी ट्रैफिक ने एसएसपी ट्रैफिक जम्मू, एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर, एसएसपी ट्रैफिक रूरल, एसएसपी ट्रैफिक रामबन और एसएसपी ट्रैफिक हाईवे से कहा कि सोशल साइट पर सुझाव के साथ-साथ सीमांत और दूरदराज के इलाकों में ट्रैफिक के हालात की बेहतर जानकारी मिलती है, जिसके बाद विभाग उस पर बेहतर कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
जरूरी है कि सभी अधिकारी बेहतर ढंग से कार्रवाई को अंजाम दें। नोटिस में आईजी ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि सभी सोशल साइट पर उनकी निगाह है।
Trending Videos
दो घंटे के लिए फुल ड्रेस में दिखे आईजी ट्रैफिक
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चार चांद लगाने वाले आईजी ट्रैफिक बसंत रथ शुक्रवार को फुल ड्रेस में दिखे। हालांकि उन्होंने वर्दी दो घंटे के लिए ही पहनी और फिर अपने पुराने फार्म में नजर आए।
गौरतलब है कि ड्रेस को लेकर कुछ दिन पहले डीजीपी एसपी वैद ने आईजी पर टिप्पणी की थी कि वह ड्यूटी के दौरान फुल ड्रेस में काम करें, लेकिन वह नहीं माने थे। फिलहाल शुक्रवार को वह पूरी फुल पुलिस ड्रेस में सड़क पर उतरे और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने में लगे रहे।
गौरतलब है कि ड्रेस को लेकर कुछ दिन पहले डीजीपी एसपी वैद ने आईजी पर टिप्पणी की थी कि वह ड्यूटी के दौरान फुल ड्रेस में काम करें, लेकिन वह नहीं माने थे। फिलहाल शुक्रवार को वह पूरी फुल पुलिस ड्रेस में सड़क पर उतरे और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने में लगे रहे।
