फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If you are a resident of the state then everyone will help the legal authority

आप प्रदेश के रहने वाले हैं तो हर मदद करेगी लीगल अथारिटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
If you are a resident of the state then everyone will help the legal authority
यदि आप जम्मू कश्मीर के वाशिंदे हैं और लॉकडाउन की वजह से आपको खाने पीने, दवाइयों और रहने की समस्या है तो स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी आपकी मदद करेगी। इसके अलावा भी आपको कोई परेशानी है तो आप बता सकते हैं। हर तरह की संभव मदद करने की कोशिश होगी। अथारिटी ने दो अफसरों को इस कार्य के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया है। फैजन अल हक इकबाल 9622200042 और सवाती गुप्ता 9419190340 के इन दो अफसरों के नंबर पर आप फोन करके अपनी परेशानी बता सकते हैं। बता दें कि हाईकोर्ट की तरफ से भी लोगों की काफी मदद की जा रही है। इसके अलावा लीगल अथारिटी भी मदद करने को पीछे नहीं। स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी के अलावा हर एक जिला स्तर की लीगल अथारिटी भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। लीगल अथरिटी की ओर से जेल में बंद कैदियों को बाहर लाने के लिए भी योगदान दे रही है। इन दोनों नोडल अफसरों के नंबर और इससे संबंधित जानकारी लोगों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी भेजी जा रही है। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके। लॉकडाउन की वजह से कई लोग खान पीन की चीजों से जूझ रहे हैं। ऐसे में स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी ऐसे लोगों की मदद करने को आगे आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed