फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   If the infiltration is not stopped, the army will continue to give a befitting reply: Rajnath Singh

घुसपैठ नहीं रुकी तो सेना देती रहेगी करारा जवाब, कश्मीर भारत का आंतरिक मामला: राजनाथ सिंह

Tue, 22 Oct 2019 12:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 22 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
If the infiltration is not stopped, the army will continue to give a befitting reply: Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने घुसपैठ नहीं रोकी तो सेना मुंहतोड़ जवाब देती रहेगी। साफ संदेश दिया कि वह भारत को अस्थिर करने की साजिश के तहत अपनी धरती से आतंकी गतिविधियों को तत्काल रोके अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। रविवार जैसी कार्रवाई पाकिस्तान के घुसपैठ न रोकने तक चलती रहेगी। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री सोमवार को एलएसी के नजदीक श्योक नदी पर बने कर्नल शेवांग रिनशेन पुल का लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे। यह पुल चीन सीमा से लगी एलएसी के पास दौलत बेग ओल्डी से जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पर बना है। यह पुल न केवल हर मौसम में इस इलाके को बेहतर कनेक्टिविटी देगा बल्कि सीमा से लगे इलाकों के लिए इसका रणनीतिक महत्व भी है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान पर भारत ने कभी भी पहले गोलियां नहीं चलाईं। फिर भी पाकिस्तान की ओर से लगातार आतंकी गतिविधियां अंजाम दी जा रही हैं। यह सब केवल देश को अस्थिर, कमजोर तथा देश की एकता को खतरा पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सेना उन्हें करारा जवाब दे रही है। दोहराया कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि चिनपिंग ने भी महाबलीपुरम में पीएम मोदी से कश्मीर मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। हाल ही में आतंक के खिलाफ  कार्रवाई से जुड़ा चीन का बयान भी महत्वपूर्ण है। कहा कि भारत का चीन के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता है। दोनों देशों में सीमा को लेकर कुछ सैद्धांतिक मतभेद जरूर हैं लेकिन इसे जिम्मेदारी और परिपक्वता के साथ संभाला गया है। दोनों देशों ने इस स्थिति को बढ़ने या फि र काबू से बाहर नहीं जाने दिया है। इस अवसर पर उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह मौजूद रहे। 

सेना ने पीओके में कार्रवाई की जानकारी दी
रक्षा मंत्री को सैन्य अधिकारियों ने पीओके में की गई जवाबी कार्रवाई की जानकारी दी। सेना प्रमुख बिपिन रावत की मौजूदगी में चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सीमा पार की नापाक हरकतों को रोकने के लिए किए गए प्रबंधों तथा तैयारियों के बारे में भी बताया। 

पर्यटकों के लिए खुल गया है सियाचिन 
राजनाथ ने बताया कि दुनिया के सबसे ऊंचे जंगी मैदान सियाचिन क्षेत्र को अब पर्यटन और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पर्यटक सियाचिन बेस कैंप से कुमार पोस्ट तक जा सकते हैं। मकसद यह है कि लोग जान सकें कि हमारे जवान और इंजीनियर कितने जटिल हालातों और मौसम में यहां काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed