फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED recovered in Tral pulwama After Srinagar

अमन के दुश्मन: श्रीनगर के बाद अब त्राल में आईईडी बरामद, घाटी को दहलाने की साजिश नाकाम

Mon, 07 Jun 2021 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 04:50 PM IST
सार

घाटी में अशांति फैलाने और सुरक्षाबलों को निशाने के लिए आतंकी संगठन साजिशें रच रहे हैं।

विज्ञापन
IED recovered in Tral pulwama After Srinagar
बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने और लोगों में भय उत्पन्न करने के लिए आतंकी साजिशें रची जा रही है। इन्हीं साजिशों के तहत कश्मीर के त्राल में आईईडी प्लांट की गई। जिसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए इलाके में लोगों की आवाजाही रोकी गई।

विज्ञापन


बता दें कि त्राल के सैमोह इलाके में आतंकियों ने आईईडी प्लांट की थी। जिसका समय रहते पता लग जाने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस स्टेशन त्राल ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आईईडी का वजन पांच से सात किलोग्राम था।
विज्ञापन


इससे पहले श्रीनगर शहर के छानपोरा पुलिस थाना से 40 किलोमीटर की दूरी पर प्लांट की गई आईईडी बरामद कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश को शनिवार को नाकाम किया गया था। नौ से 10 किलो की आईईडी एक काले बैग में रखी गई थी। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने इस आईईडी को प्लांट करने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को उन्हें छानपोरा पुलिस चौकी से 40 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध काला बैग मिला। इसकी जानकारी पुलिस के बम निरोधक दस्ते को दी गई। पुलिस ने इलाके को सील कर वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया। मौके पर सीआरपीएफ के खोजी कुत्ते भी बुलाए गए।

बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बैग को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। आस पास के मकानों में से लोगों को बाहर निकाला गया। इस बैग के आसपास रेत की बोरियां रखकर इसे एक कंट्रोल्ड ब्लास्ट के जरिये ट्रिगर किया गया। दूर-दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूत्रों के अनुसार यह 9 से 10 किलो की आईईडी थी। घटना के बाद आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह पर यह आईईडी से भरा बैग मिला उस जगह पर करीब रोजाना सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती होती है। कुछ ही दूरी पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ का कई बार नाका भी लगा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed