{"_id":"63347c7ba2db6c097865a3ee","slug":"ied-recovered-in-poonch-before-home-minister-shah-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक साजिश: गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले पुंछ में 4 किलो आईईडी पकड़ी, राजोरी में चार को प्रस्तावित है रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक साजिश: गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले पुंछ में 4 किलो आईईडी पकड़ी, राजोरी में चार को प्रस्तावित है रैली
Wed, 28 Sep 2022 10:26 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:26 PM IST
सार
जम्मू संभाग में कड़ी सुरक्षा और अलर्ट के बीच पुंछ में महिला से आईईडी मिलने पर पूरा अमला सकते में आ गया। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि महिला ने एक लड़के को आईईडी का बैग सौंपना था। आईईडी कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अमित शाह की बैठक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियत्रण रेखा (एलओसी) से सटे राजोरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चार अक्तूबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच पुंछ जिले में एक महिला से चार किलो आईईडी पकड़ी गई है। बैग में रखी आईईडी महिला ने किसी शख्स को सौंपनी थी। एसओजी के इनपुट पर आईईडी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गृह मंत्री के दौरे को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। पुलिस के आला अफसर पिछले कई दिन से राजोरी में कैंप कर रहे हैं। राजोरी से सटे पुंछ जिले में भी सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसी बीच बुधवार को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को खुफिया इनपुट मिला। पुंछ नगर के बीचोबीच स्थित परेड पार्क में सुरक्षा बलों ने एक महिला को बैग के साथ पकड़ा। बैग की तलाशी लेने पर आईईडी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा और अलर्ट के बीच महिला से आईईडी मिलने पर पूरा अमला सकते में आ गया। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि महिला ने एक लड़के को आईईडी का बैग सौंपना था।
आईईडी कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। गृह मंत्री के दौरे से पूर्व शक्तिशाली विस्फोटक पकड़े जाने के पीछे बड़ी साजिश मानी जा रही है।