{"_id":"625a44cbd6051438a26e88ad","slug":"ied-recovered-destroyed-by-forces-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी कोशिश नाकाम, आईईडी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी कोशिश नाकाम, आईईडी बरामद
Sat, 16 Apr 2022 09:54 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:54 AM IST
सार
राजोरी पुलिस ने विशेष इनपुट के बाद गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को आईईडी मिली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आईईडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजोरी में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर गुरदान रोड पर लगाई गई आईईडी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को बरामद किया है। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरदान रोड पर गुरदान चावा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सड़क के किनारे संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली जो जांच के दौरान आईईडी निकली।
विज्ञापन
बम दस्ते ने बाद में एसओपी के अनुसार उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सुरक्षित स्थान पर नष्ट कर दिया। इस मामले की जांच की जा रही है।