{"_id":"589351ea4f1c1bf340e802ad","slug":"ied-defuse-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पुलवामा में सेना ने आतंकियों की साजिश को किया नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पुलवामा में सेना ने आतंकियों की साजिश को किया नाकाम
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों द्वारा प्लांट आईईडी को किया गया निष्क्रिय
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों की ओर से बिछाई गई आईईडी बरामद होने से सनसनी फैल गई। हालांकि, समय रहते रोड ओपनिंग पार्टी ने इसका पता लगा लिया। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर एक बड़े हादसे को टाल दिया।
अवंतीपोरा इलाके के चारसू गांव में 3 राष्ट्रीय रायफल्स की रोड ओपनिंग पार्टी ने सड़क किनारे आतंकियों की ओर से लगाई गई आईईडी को देखा। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। इस दौरान उस मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया।
कुछ देर बाद पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। सुरक्षा बलों की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि इस रोड पर वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है।