फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED blast in poonch, soldier killed

पुंछ में आतंकवादियों ने किया ब्लास्ट, जवान की मौत

Sun, 05 Oct 2014 08:23 AM IST
Updated Sun, 05 Oct 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
IED blast in poonch, soldier killed

जिला पुंछ के बलनोई सेक्टर में शनिवार शाम आईईडी ब्लास्ट में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। एक घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घायलों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैन्य प्रवक्ता ने बलनोई क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना के जवान बलनोई सेक्टर के सागरा गली क्षेत्र में टेकरी टोपा पोस्ट पर रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ और इसमें फर्स्ट महार रेजीमेंट के जवान अक्षय गौड़बोले और शुभम गंभीर घायल हो गए। सैन्य सूत्रों के मुताबिक चार अन्य जवानों के भी इस दौरान घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त के दौरान जवानों को बनाया निशाना

IED blast in poonch, soldier killed

घायलों को साथी जवानों द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पर अक्षय गौड़बोले ने इस दौरान दम तोड़ दिया। आईईडी ब्लास्ट के बाद इलाके में और आईईडी के होने की आशंका के चलते मौके पर सेना के बम निरोध दस्ते को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और सर्च आपरेशन भी चलाया जा रहा है।

सैन्य अफसरों का मानना है कि पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाने के लिए आतंकियों द्वारा आईईडी प्लांट की गई थी। घटना के बाद आर्मी ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। इसके साथ ही आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में आतंकवादियों की हरकतें लगातार बढ़ गई हैं।

गत दिवस ही सेना ने दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के रेंजरों ने भी सीमा पर फायरिंग की वारदातों में बढोत्तरी कर दी है। एक दिन पूर्व ही पाक रेंजरों की गोलियों से दो लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में सुरक्षाबलों को दोहरे मोर्चे पर जूझना पड़ रहा है।

सेना ने नष्ट किया आतंकी ठिकाना

IED blast in poonch, soldier killed

उधर, सेना और पुलिस ने जिला डोडा के भद्रवाह इलाके के बड़नी नाला वन क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।

बरामद हथियारों में एक एके 47 राईफल, 2 एके मैगजीन, 195 एके राउंड, दो 9 एमएम चाइनीज पिस्टल, दो 9 एमएम-चाइनीज मैग्जीन, एक 303 राइफल और मैगजीन, पंद्रह 303 राउंड, 12 बोर गन, दो बारह बोर गन फायर केस, एक चाइनीज स्नाइपर साईड, आरडीएक्स, 45 बेल्ट पिका, चार यूएमजी राउंड, सात चाइनीज हैंड ग्रेनेड, सात यूबीजीएल, दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक देसी पिस्टल शामिल हैं।

इसके अलावा एक पाउच, दो कंबल, पाकिस्तानी करेंसी, पाकिस्तानी किताबें, तीन स्टील प्लेटें, दो गिलास व एक स्टोव भी आतंकी ठिकाने से मिले हैं। यह ठिकाना एक जल स्रोत के पास था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed