फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED blast in Dhangari area of Rajouri district of Jammu and Kashmir

Jammu Kashmir: राजोरी के डांगरी में आईईडी ब्लास्ट, धमाके में एक बच्चे की मौत, चौक में प्रदर्शन जारी

Mon, 02 Jan 2023 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jan 2023 12:58 PM IST
सार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले के डांगरी इलाके में आईईडी ब्लास्ट की सूचना है। इसमें एक बच्चों की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस और सुरक्षाबल मौजूद हैं।

विज्ञापन
IED blast in Dhangari area of Rajouri district of Jammu and Kashmir
Rajouri - फोटो : रवि वर्मा

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले के डांगरी इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। डांगरी क्षेत्र में 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले रविवार को आतंकियों ने लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका भी पीड़ितों के घर के पास ही हुआ है। मौके पर पुलिस, सुरक्षा बल की टीम मौजूद हैं। 
विज्ञापन

साल 2023 के पहले दिन की शाम नकाबपोश दो आतंकियों ने नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी जिले के डांगरी गांव में अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर जम्मू जीएमसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

 

IED blast in Dhangari area of Rajouri district of Jammu and Kashmir
Rajouri Protest - फोटो : रवि वर्मा
सोमवार सुबह आतंकी हमले के खिलाफ लोग डांगरी के मुख्य चौक पर शवों को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के परिवार के उचित मुआवजे की मांग की है। कुछ प्रदर्शनकारी राजोरी जिला उपायुक्त और एसएसपी के तबादले की मांग भी कर रहे हैं।

डांगरी गांव जिला जेल परिसर के पास पड़ता है। गांव थोड़ी ऊंचाई पर है और घर भी यहां एक दूसरे से कुछ दूरी पर हैं, लेकिन जिस तरह से करीब दो सप्ताह में दो बड़ी वारदातें हुई हैं, इससे सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने कहा, यह हमला पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करता है। इलाके में लोग बेहद दहशत में हैं। कई तरह की सूचनाएं पहले से भी मिलती रही हैं। इसके बावजूद आतंकियों को समय पर पकड़ा नहीं गया, जिससे आज इतनी बड़ी वारदात हो गई। 

आतंकियों का रूट रहा है डांगरी से सटा जंगल क्षेत्र
डांगरी गांव ऊंचाई पर है, जिसके एक तरफ सरानू पोठा के घने जंगल हैं। आतंकियों के लिए यह जंगल क्षेत्र आवाजाही का रूट रहा है। नौशेरा क्षेत्र से घुसपैठ कर आतंकी सरानू पोठा जंगल और उसके साथ लगते कंग, बुद्धल से होकर कालाकोट पहुंचते थे। संवेदनशील इलाका होने की वजह से कई बार इस जंगल को भी खंगाला जा चुका है।

टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी  
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी जिले में नकाबपोश दो आतंकियों ने अल्पसंख्यक मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक समेत चार लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों की पहचान दीपक कुमार (23), सतीश कुमार (45) एक्समैन और प्रीतम लाल (56) सभी निवासी डांगरी के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति की मौत बाद में अस्पताल में हो गई। आतंकियों ने पहले एक घर में घुसकर आधार कार्ड देखे और फिर फायरिंग कर दी।  टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed