फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Identification of the terrorists involved in Handwara encounter

हंदवाड़ा मुठभेड़ में शामिल आतंकियों की हुई शिनाख्त, लश्कर कमांडर भी हुआ था ढेर

Thu, 16 Feb 2017 05:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 16 Feb 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Identification of the terrorists involved in Handwara encounter
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए लश्कर आतंकियों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। इनमें लश्कर का उत्तरी कश्मीर का कमांडर अबू दरदा भी था। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसडीपीओ हंदवाड़ा शबीर खान ने बताया कि मंगलवार शाम हंदवाड़ा के हाजिन क्रालगुंड इलाके में मारे गए आतंकी पिछले काफी समय से इलाके में सक्रिय थे।

अबू दरदा के अलावा उसके अन्य दो साथी अबू मावया और अबू साद थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीन एके 47 रायफल, 10 एके 47 मैगजीन, 249 एके राउंड, दो ग्रेनेड, दो मैगजीन पाउच, तीन मैप, दो मैट्रिक्स शीट (कोड भाषा के इस्तेमाल के लिए), एक दूरबीन, कैंची, टूल किट, रस्सी, शेविंग सामान, बिस्कुट, ड्राई फ्रूट, दवाइयां, टुथ ब्रश, पेस्ट, दूध, सेल आदि बरामद हुए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed