{"_id":"d16e0fa9f79445f876b3a3dbb48821e5","slug":"icu-ambulance-service-cleared-for-amarnath-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों के लिए ICU एंबुलेंस सर्विस को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों के लिए ICU एंबुलेंस सर्विस को हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि समस्या मुक्त अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार से सभी जरूरी कदम उठाए हैं। लंगर भंडारा एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने ये शब्द कहे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क लंगर लगाने वालों को हरसंभव सहायता और समर्थन दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने लंगर वालों से कहा कि वह कैंप डायरेक्टरों के संपर्क में रहे। उन्होंने कहा कि बिजली और पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार ने संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि लंगर वालों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने आईसीयू सुविधा से सुसज्जित एंबुलेंस सर्विस को हरी झंडी दिखाई। इस एंबुलेंस को शिव पार्वती सेवा दल चंडीगढ़, जम्मू की ओर से दान किया गया है।
इस मौके पर भाजपा पंजाब इकाई के प्रधान कमल शर्मा, राजा कुलदीप सिंह, राजिंद्र सिंह और विजय ठाकुर के अलावा राज्यपाल के प्रधान सचिव पीके त्रिपाठी, आईजी कश्मीर जावेद मुजतबा जिलानी आदि अधिकारी मौजूद रहे।