{"_id":"6405d9eb6b1be89f870d810a","slug":"ias-mandeep-bhandari-posted-as-principal-secy-to-lg-manoj-sinha-dr-syed-abid-as-secy-tourism-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आईएएस मनदीप भंडारी बने LG मनोज सिन्हा के प्रधान सचिव, डॉ. सैयद आबिद पर्यटन सचिव नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आईएएस मनदीप भंडारी बने LG मनोज सिन्हा के प्रधान सचिव, डॉ. सैयद आबिद पर्यटन सचिव नियुक्त
Mon, 06 Mar 2023 05:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:47 PM IST
सार
आईएएस डॉ. मनदीप कुमार भंडारी को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रमुख सचिव के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही वह अपने कर्तव्यों के अलावा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद का प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के अधिकारी मंदीप कुमार भंडारी को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
उप राज्यपाल के आदेश पर सोमवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। भंडारी पिछले कुछ दिनों से सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव सईद आबिद रशीद शाह जिनके पास जेएंडके की आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी था उनका तबादला कर पर्यटन विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
उन्हें अगले आदेश तक संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव और जेएंडके आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।