{"_id":"0bc675756280b6ca328e3d03a82ff149","slug":"iaf-plane-crash-in-budgam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः बड़गाम में क्रैश हुआ एयर फोर्स का प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः बड़गाम में क्रैश हुआ एयर फोर्स का प्लेन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में सुबह सवेरे उस समय बड़ा हादसा हुआ जब इंडियन एयरफोर्स का एक मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और पायलट सुरक्षित बचने में सफल रहा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जहाज ने सुबह श्रीनगर एयर बेस से रूटीन उड़ान भरी थी और उसे वापस एयरबेस पर ही उतरना था। डिफेंस प्रवक्ता कर्नल एसड गोस्वामी ने बताया कि इंडियन एयर फोर्स का मिग 21 बिसन प्लेन बडगाम जिले के सोईबग क्षेत्र में सुबह 10.59 के करीब क्रैश हो गया।
विज्ञापन
वहीं हादसे में किसी की जान नहीं गई है। पायलट ने समय रहते जहाज से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र से पायलट को हेलीकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित निकाल लिया गया। मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन