फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   I will continue to aspire for friendly ties between India & Pakistan: mufti

विकास के लिए भारत-पाक के बीच नफरत की दीवार हटे: मुफ्ती

Sat, 21 Nov 2015 08:08 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
I will continue to aspire for friendly ties between India & Pakistan: mufti
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत की दीवार हटाकर बेहतर माहौल बनाने की जरूरत है ताकि विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके।
विज्ञापन


अटल जी ने दोनों मुल्कों को मिलाने का प्रयास किया था। यह लोगों का दिल-दिमाग जीते बगैर संभव नहीं है। वे कृष्ण चंद्र पार्क में पीडीपी की सभा को संबोधित कर रहे थे। खास बात यह थी कि पीडीपी के मंच पर उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान तथा भारत के बीच कड़वाहट दूर कर दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में प्रयास होना चाहिए। इस नफरत की दीवार को हटाकर ही विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की तारीफ करते द‌िखे सीएम मुफ्ती

I will continue to aspire for friendly ties between India & Pakistan: mufti

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज से रियासत के हर वर्ग का विकास होगा। बाढ़ प्रभावितों के साथ पीओके रिफ्यूजियों का भी पुनर्वास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही पंचायतों के चुनाव कराएगी, लेकिन, यह केवल चुनाव तक ही सीमित नहीं होगा।

बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों को हक भी दिए जाएंगे। उन्हें अधिकार संपन्न बनाया जाएगा। पुंछ जिले के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि  वे पुंछ को दिलकश बनाएंगे।

जल्द ही यहां पर्यटन विभाग की टीम भेजी जाएगी जो  पर्यटन विकास की दृष्टि से कार्ययोजना तैयार करेगी। उन्होंने यहां नर्सिंग स्कूल तथा मंडी में स्कूल आफ स्किल डेवलपमेंट खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि मुगल रोड पर एक टनल का निर्माण किया जाएगा।

मुफ्ती ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम कर रही है। भ्रष्टाचार मुक्त तथा स्वच्छ प्रशासन सरकार देगी। उन्होंने कहा कि सरकार सबका विकास, सबका साथ और सबको इंसाफ के नारे के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर भी बल देते हुए कहा कि उनके पढ़े लिखे बेटों को प्रशिक्षण देकर मजबूत करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed