{"_id":"280b7c82ad40b589a4cd7a9e8d33ffb2","slug":"i-am-from-the-rss-rss-to-be-a-matter-of-pride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब स्पीकर बोले 'मैं RSS का हूं, RSS का होना फख्र की बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब स्पीकर बोले 'मैं RSS का हूं, RSS का होना फख्र की बात'
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 05 Oct 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के हमले से बौखलाए स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने कहा कि हां, वे आरएसएस के हैं और आरएसएस का होना फख्र की बात है। फख्र की बात है कि आरएसएस का हूं।
विज्ञापन
स्पीकर का जवाब सुनने के बाद विपक्षी नेकां तथा कांग्रेस सदस्यों ने आरएसएस स्पीकर हाय-हाय के नारे लगाए। दरअसल नेकां के लगातार कोर्ट में जाने संबंधी और कांग्रेस के वैष्णो देवी श्रद्धालुओं पर सर्विस टैक्स एवं बाढ़ प्रभावितों के मामले पर कार्य स्थगन प्रस्ताव को लेकर विपक्षी सदस्य हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान स्पीकर ने नियमों के तहत प्रस्ताव अस्वीकार करने की जानकारी दी तो विपक्षियों ने आरोप लगाया कि वे आरएसएस के हैं। उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विपक्ष के आरोपों से तिलमिलाए अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें नियमों की जानकारी उनसे लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है। विपक्षी सदस्यों को चाहिए कि वे नियम की जानकारी लें।
नेकां विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने आरोप लगाया कि वे नियमों के तहत कार्यवाही चलाएं। इस पर अध्यक्ष ने जोरदार आपत्ति की।