{"_id":"61cdcfc0c8f9131bc7162b31","slug":"hyderpora-encounter-mehbooba-said-trying-to-silence-by-threatening-will-not-succeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपोरा मुठभेड़ महबूबा के बोल: धमकी देकर चुप कराने की कोशिश नहीं होगी कामयाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपोरा मुठभेड़ महबूबा के बोल: धमकी देकर चुप कराने की कोशिश नहीं होगी कामयाब
Fri, 31 Dec 2021 01:20 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:20 AM IST
सार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा एसआईटी जांच के बारे में की गई टिप्पणी अटकलबाजी नहीं है। ये जमीनी तथ्य हैं।
विज्ञापन
mahbooba
- फोटो : mahbooba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदरपोरा मुठभेड़ की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा नेताओं को जांच के संबंध में अटकलबाजी करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दंडात्मक कार्रवाई की धमकी चेतावनी देकर हमें चुप कराने की कोशिश सफल नहीं होगी।
विज्ञापन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा एसआईटी जांच के बारे में की गई टिप्पणी अटकलबाजी नहीं है। ये जमीनी तथ्य हैं। सच्चाई के सामने आने से प्रशासन की नाराजगी और असहजता जगजाहिर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, दंडात्मक कार्रवाई की चेतवानी से हमें चुप कराने की कोशिश काम नहीं आएगी। बुधवार को, एसआईटी ने एक बयान में कहा था कि नेताओं की अटकलबाजी लोगों में या समाज के एक खास तबके में उकसावे, अफवाह, भय की स्थिति पैदा कर सकती है और इस तरह की चीजें कानून व्यवस्था के खिलाफ हैं तथा इस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन