{"_id":"783fccfaa30f94902d5062994a56a742","slug":"hurriyat-satisfied-to-pakistan-s-stand-on-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर पाक के स्टैंड से हुर्रियत संतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर पर पाक के स्टैंड से हुर्रियत संतुष्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुर्रियत प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के कश्मीर संबंधी रुख पर हुर्रियत ने संतुष्टि जताई है।
विज्ञापन
हुर्रियत (जी) के प्रवक्ता अयाज अकबर भट ने कहा कि पाकिस्तान ने हुर्रियत के प्रतिनिधिमंडल को यकीन दिलाया है कि कश्मीर मामले पर उसका जो रुख था वह बरकरार है। हुर्रियत द्वारा कहा गया कि कश्मीर मसले पर कश्मीरियों के बगैर बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
मुख्य विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सचिव तनवीर सादिक के अनुसार सबसे बड़ी बात जो भारत और पाकिस्तान को समझ लेनी चाहिए कि कई ऐसे प्रयास किए जाएंगे जिससे दोनों देशों के बीच की वार्ता प्रक्रिया को डिरेल किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्हें लगता है कि हुर्रियत के लोगों की मुलाकात को ज्यादा बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस चाहती है कि इस वार्ता को इंसुलेट किया जाना चाहिए। ऐसे किसी भी उकसावे को नजरअंदाज करने की आवश्यकता है जिससे दोनों देशों की यह वार्ता प्रक्रिया बाधित हो।
वहीं पीडीपी के जनरल सेक्रेट्री रफी अहमद मीर ने कहा कि यह कहना कि हमें बातचीत में शामिल किया जाए कोई उकसावा नहीं है बल्कि हुर्रियत वाले तो हमेशा यह कहते आए हैं कि हमें बातचीत में शामिल किया जाए।
सब कुछ सरकार पर निर्भर करता है कि वह इस प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाते हैं। प्रतिनिधि मंडल में एपीएचसी अध्यक्ष के निजी सचिव पीर सैफुल्ला और एपीएचसी के मुख्य आयोजक अल्ताफ अहमद शाह शामिल थे।