फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hurriyat leader asiya andrabi address rally over phone in pakistan

महिला हुर्रियत नेता ने लाहौर में हाफिज की रैली को किया संबोधित

Sun, 16 Aug 2015 08:51 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
hurriyat leader asiya andrabi address rally over phone in pakistan

हुर्रियत महिला नेता और दुखतरने मिलात की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस मौके पर आयोजित रैली को संबोधित कर बवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आसिया पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आसिया ने 14 अगस्त को पाकिस्तान के लाहौर में मुंबई हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद की मौजूदगी वाली आयोजित रैली को मोबाइल फोन से संबोधित किया।
विज्ञापन


श्रीनगर के बचपोरा इलाके में आसिया ने रैली को संबोधित करने के बाद बचपोरा इलाके में पाकिस्तान का झंडा लहराया। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर खुशियां मनाईं। इसमें उसके कुछ कार्यकर्ता भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

hurriyat leader asiya andrabi address rally over phone in pakistan

भाजपा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि आसिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर पी सिंह ने कहा कि राज्य के खिलाफ काम करने वाले किसी के भी खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्ष देव सिंह ने कहा कि आसिया ने ऐसा पहली बार नहीं किया है।

इसके पहले भी वह इस तरह की हरकतें करती रही है। ऐसे लोगों को तुरंत पकड़ कर जेल में बंद करना चाहिए।  ऐसे लोग कश्मीर का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों को खुले में छोड़ देने से खतरा बढ़ता जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed