{"_id":"8046dac1f2bb4287425c80911f747bd5","slug":"hurriyat-demands-passport-for-geelani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी बीमार बेटी से नहीं मिल पा रहा ये अलगाववादी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी बीमार बेटी से नहीं मिल पा रहा ये अलगाववादी नेता
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 16 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
हुर्रियत कांफ्रेंस ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों से मांग की है कि कांफ्रेंस के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी को अपनी बेटी से मिलने के लिए पासपोर्ट दिया जाए। हुर्रियत प्रवक्ता ने कहा कि गिलानी की बेटी फरहत जमीन गिलानी सऊदी अरब के जेद्दाह में रहती है। वह अस्वस्थ चल रही हैं।
विज्ञापन
डाक्टर लगातार उन पर नजर रखे हैं और उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। गिलानी के पास विदेश जाने के कागजात नहीं होने के कारण वह अपनी बेटी से नहीं मिल पा रहे हैं। कांफ्रेंस ने अधिकारियों से जल्द पासपोर्ट मुहैया करवाने की अपील की है।
विज्ञापन