{"_id":"577d28734f1c1b9d2f7fa41d","slug":"hurricane-devastation-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान ने जम्मू में मचाया कहर, अंधेरे में डूबा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान ने जम्मू में मचाया कहर, अंधेरे में डूबा रहा शहर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
कई जगह पर कार पर पेड़ गिराने से भारी नुकसान
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार रात से जम्मू जिले के कई इलाकों में 24 घंटों के बाद भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। तूफान के बाद से जम्मू शहर के अधिकतर इलाके रात को अंधेरे में डूबे रहे।
सुबह नौ बजे के बाद मरम्मत कार्य के तेजी पकड़ने के बाद बिजली बहाल होना शुरू हुई। हालांकि ढांचे को जिन इलाकों में ज्यादा नुकसान पहुंचा है, वहां पर बिजली आपूर्ति बहाल होने में अभी भी एक से दो दिनों का समय लग सकता है।
जानकारी के अनुसार तेज आंधी से बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने, खंभे उखड़ जाने के अलावा ट्रांसफार्मर गिरने और जलने से ढांचागत समस्याओं के बाद मंगलवार रात करीब दस बजे के बाद शीतकालीन राजधानी जम्मू के अधिकतर इलाकों में बिजली सप्लाई ठप होकर रह गई। इस वजह से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
रात को मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया। सुबह से बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गांधीनगर के कुछ हिस्सों, दोमाना, भठिंडी, छन्नी, सैनिक कालोनी और पुराने शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बुधवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी।
बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के चीफ इंजीनियर अश्विनी गुप्ता का कहना है कि तूफान से बिजली ढांचे को काफी क्षति पहुंची। आपूर्ति को पूरी तरह से बहाल करने में अभी समय लग सकता है।