फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hunger strike to aiims, began in jammu

जम्मू में एम्स को लेकर भूख हड़ताल शुरू

Sat, 13 Jun 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 13 Jun 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
hunger strike to aiims, began in jammu

आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को जम्मू से कश्मीर घाटी शिफ्ट करने के विरोध में शुक्रवार को एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए।

विज्ञापन


तवी पुल के पास स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास पहले दिन कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव शर्मा व अन्य 10 सदस्य हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन


कमेटी ने घोषणा की है कि यदि जम्मू के लोगों के अधिकार नहीं दिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही आने वाले दिनों में रियासत के मंत्रियों और भाजपा विधायकों का घेराव करने के अलावा उनके निवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के चेयरमैन शर्मा ने कहा कि जब तक जम्मू के लोगों का अधिकार नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा मंत्रियों और प्रदेश भाजपा से अपील की कि वह केंद्र से मिलकर जम्मू में एम्स का निर्माण करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed