फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hunger srrike

Jammu News: दमकल विभाग के परीक्षार्थियों की भूख हड़ताल 9वें दिन भी जारी

विज्ञापन
hunger srrike
जम्मू। दमकल विभाग की परीक्षा में धांधली को लेकर उम्मीदवारों की भूख हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 6 बजे के बाद महाराजा हरि सिंह पार्क के बाहर बैठने की अनुमति नहीं दी गई। इससे मौलिक अधिकारों का हनन हुआ। यही नहीं, आला अधिकारी या भाजपा नेता परेशानी तक सुनने नहीं आए। दूसरी ओर, प्रदर्शन का समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता प्रताप सिंह जम्वाल ने भाजपा पर आरोप लगाया गया कि नौजवानों के भविष्य के साथ गंदी राजनीति खेली जा रही है जो शर्मनाक है। वहीं, अरसलान रशीद ने बताया कि निर्जलन का शिकार हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ गया। मोहम्मद यूनस के अनुसार इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। इसी तरह कश्मीर में भी प्रदर्शन जारी है। यहां छात्र युवा संघर्ष समिति के महेश बख्शी, सुशांत अबरोल, आशीष मेहरा, साहिल बलगोत्रा, सुशांत मेहरा, अभिनव चौधरी, कुश भी रोष जताने के लिए पहुंचे। उधर वकील अभिनव शर्मा ने कहा कि पेपर लीक का काेर्ट में केस चल रहा है। सवाल है कि बडगाम के ही ज्यादातर लोगों को ही क्यों रखा गया, मापदंड कैसे बदले गए। कुछ गाड़ी चालकों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के नौकरी दे दी। आवाज उठाने के बाद 22 लोगों को हटाया गया। उप राज्यपाल से मांग है कि बच्चों के साथ इंसाफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed