फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hundreds of laborers from bihar arrived at udhampur

अब कभी भी पैसे कमाने कश्मीर नहीं जाउंगा...

Sat, 13 Sep 2014 04:54 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
hundreds of laborers from bihar arrived at udhampur

कश्मीर में तबाही मचाने वाली बाढ़ से जान बचाकर लौटे बाहरी राज्य के सैकड़ों दिहाड़ीदार शुक्रवार को एसआरटीसी की बसों पर सवार होकर रेलवे स्टेशन उधमपुर पहुंचे।

विज्ञापन


जहां सभी ने अपनी आपबीती बताई। लोगों ने बताया कि सभी ने अपनी मौत को बहुत करीब से महसूस किया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और बचकर लौट आए। जब उनसे पूछा गया कि वे वापस मजदूरी के लिए घाटी  आएंगे तो हर किसी से एक ही शब्द 'ना' सुनाई दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे से एसआरटीसी की बसें दिहाड़ीदारों को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचना शुरू हो गई थी। सुबह करीब ग्यारह बजे तक सैकड़ों की संख्या में दिहाड़ीदार रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले मो. मंसूर अंसारी, मो. यूनुस अंसारी, सुनील कुमार, संजय शर्मा और अन्य कई लोगों ने बताया कि करीब दस वर्ष से श्रीनगर में दिहाड़ीदार और मिस्त्री का काम कर रहे हैं। जब श्रीनगर में बाढ़ आई तो पानी उनके किराए के कमरे के अंदर भर गया।

जब पानी भरने लगा तो सभी परिवार के साथ फौरन बाहर निकल आए। जहां भी उनकी नजर पड़ती सिर्फ पानी ही नजर आ रहा था।

घंटों पानी के अंदर सफर कर पानी वाले स्थान से बाहर निकले

hundreds of laborers from bihar arrived at udhampur

बच्चों को बाढ़ से बचाने के लिए कंधे पर बिठा रखा था। औरतों ने जरूरत का सामान पकड़ रखा था। उस समय हालात ऐसे थे कि कहीं सेना के जवान भी नजर नहीं आ रहे थे। घंटों पानी के अंदर सफर कर पानी वाले स्थान से बाहर निकले। सूखे वाले स्थान पर उनको कोई वाहन नहीं नजर आया।

जान बचाने के लिए सभी ने पैदल सफर शुरू कर दिया। करीब सात दिन तक पैदल सफर कर वीरवार को रामबन पहुंचे हैं। जहां से सरकार की तरफ से उनको वाहन की सुविधा प्रदान कर रेलवे स्टेशन उधमपुर पहुंचाया गया है।

उनके हालात ऐसे हैं कि ज्यादातर लोगों की जेब खाली हो चुकी है। कश्मीर में सभी ने बहुत ही करीब से मौत को देखा है और सभी सहमे हुए हैं। अब वे एक वर्ष तक कश्मीर में काम करने के लिए जाने का नाम नहीं लेंगे।

मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा दी

कश्मीर से जान बचाकर उधमपुर पहुंचे बाहरी राज्य के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन से निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। रेलवे के अधिकारियों ने पहले सबकी सूची तैयार की और फिर उनको ट्रेन के समय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed