{"_id":"58f50d194f1c1bb446470dac","slug":"human-rights-commission-asks-for-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की जीप पर बांधकर युवक को घुमाने के मामले पर मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की जीप पर बांधकर युवक को घुमाने के मामले पर मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जीप पर बांधकर युवक को घुमाए जाने के मामला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राज्य मानवाधिकार आयोग ने बडगाम में सेना की जीप पर बांधकर युवक को घुमाए जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही पुलवामा डिग्री कालेज में छात्रों पर बल प्रयोग के संबंध में भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस बिलाल नाजकी ने जीप पर बांधकर युवक को घुमाए जाने के मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। इसे प्रथम दृष्टया मानवाधिकार का उल्लंघन माना है।
विज्ञापन
उन्होंने एसएसपी बडगाम को 27 अप्रैल तक इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही यह भी बताने को कहा कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने पुलवामा डिग्री कालेज के छात्रों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग का भी संज्ञान लिया है। इस मामले में पुलवामा के एसपी को दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन