श्रीनगर भीषण आग से करोड़ों का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के कुक्कर बाजार में शनिवार को भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया। करीब आधा दर्जन से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना श्रीनगर के लाल चौक से सटे कुक्कर बाजार के होलसेल बाजार की, जहां अचानक एक मकान में आग लग गई।
तीन घंटों बाद पाया गया काबू
देखते ही देखते आग ने दो अन्य मकानों, दो गोदामों और करीब तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और आग ने एक भीषण रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।
आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
खाक हो गए कई गोदाम
स्थानीय अब्दुल रशीद सोफी के अनुसार, आग में एक मकान और दो गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि बाकी के मकानों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
इस घटना में करोड़ों का माली नुकसान हुआ है और एक स्थानीय नागरिक भी मामूली रूप से झुलस गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
शुरूआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।